Breaking News

बलरामपुर@बस चालक के बाद अब गिरफ्तार हुआ बस मालिक, खराब वाहन और ओवरलोडिंग बनी मौत की वजह

Share


बलरामपुर, 27 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र के कंठी घाट में बारातियों से भरी बस के खाई में गिरने के गंभीर मामले में आरोपी बस मालिक हसनू खाखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में चालक विपिन कुजूर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार 15 मई को बस शंकरगढ़ से बारातियों को लेकर झारखंड जा रही थी। बस में करीब 70 से 80 बाराती सवार थे। दोपहर लगभग 12ः30 बजे जैसे ही बस कंठी घाट के पास पहुंची, चालक संतुलन खो बैठा और बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 53 लोग घायल हो गए वही 7 गंभीर से रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया था।
इस मामले में हेमंत कुजूर के शिकायत पर पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि बस चालक विपिन कुजूर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इस दौरान बस चालक विपिन ने बताया कि बस मालिक हसनू खाखा ने वाहन की खराब क्लच ब्रेक और जर्जर स्थिति के बावजूद चालक को जबरन घाटी वाले खतरनाक रास्ते पर बस चलाने के लिए मजबूर किया। इसके साथ ही बस में जरूरत से अधिक यात्रियों को बिठाकर सुरक्षा नियमों की भी अनदेखी की गई। इसी वजह से यह भयानक हादसा हुआ। जिसे पुलिस ने आरोपी वाहन मालिक हसनू खाखा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply