अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की अचानक तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक कोरिया जिला के कटकोना खडग़वां का इन्द्रपाल सिंह पिता धन सिंह 44 वर्ष वर्ष 2003 में हत्या के मामले में मनेन्द्रगढ़ उपजेल में निरूद्ध था और मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय ने 21 अगस्त 2023 को उसे आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था। इसके बाद 8 अक्टूबर 2023 को उसे मनेन्द्रगढ़ उपजेल से केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया था। सोमवार की रात को अचानक तबियत खराब होने पर जेल के चिकित्सक के परामर्श पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पर्दाफास हो पाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur