Breaking News

अंबिकापुर@एनएच पर डीजल लोड टैंकर पलटने से लगी भीषण आग,ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Share

अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर लमगांव पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग (स्नद्बह्म्द्ग द्बठ्ठ भ्ड्डठ्ठद्मद्गह्म्) लग गई। इस दौरान टैंकर चालक व क्लीनर सामने का शीशा तोडकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और धुएं का गुबार आसमान तक उडऩे लगा। यह देख वहां राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रघुनाथपुर चौकी पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। इसके बाद दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरु किया।
अंबिकापुर की ओर से एक टैंकर डीजल-पेट्रोल लेकर रायगढ़ की ओर मंगलवार की सुबह जा रहा था। टैंकर अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत लमगांव पुलिया पर पहुंचा ही था कि पलट (स्नद्बह्म्द्ग द्बठ्ठ भ्ड्डठ्ठद्मद्गह्म्) गया। टैंकर का एक हिस्सा पुलिया के नीचे भी जा गिरा। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई।
यह देख टैंकर के भीतर फंसे ड्राइवर व क्लीनर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। इधर आग की लपटें (स्नद्बह्म्द्ग द्बठ्ठ भ्ड्डठ्ठद्मद्गह्म्) तेजी से फैल रही थी। ऐसे में ड्राइवर व क्लीनर ने वाहन के सामने के कांच को तोड़ा और बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
वाहनों की लगी लाइन
हादसे के बाद सडक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहिया-चारपहिया वाहनों में सवार लोग वहीं रुक गए। इस दौरान इक्का-दुक्का लोगों को आग लगे टैंकर (स्नद्बह्म्द्ग द्बठ्ठ भ्ड्डठ्ठद्मद्गह्म्) के पास से जाते देखा गया। करीब 4 घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस व दमकल की टीम
घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दमकल की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही अंबिकापुर से दमकल विभाग का एक टैंकर वहां पहुंचा और आग बुझाना (स्नद्बह्म्द्ग द्बठ्ठ भ्ड्डठ्ठद्मद्गह्म्) शुरु किया।
काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और दमकल का पानी खत्म हो गया। इसके बाद दूसरे दमकल से पानी मंगाया गया। आग बुझाने का काम दोपहर 1.50 बजे तक जारी रहा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply