सूरजपुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के अंतर्गत गीता सोनी को राजनीति विज्ञान में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य महिला सशक्तिकरण एक अध्ययन (सूरजपुर जिले के विशेष संदर्भ में) विषय पर डॉक्टर संजय कुमार तिवारी के निर्देशन में पूर्ण किया है। इनके पति राधेश्याम सोनी पीएम श्री स्कूल नवापारा सूरजपुर स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। गीता सोनी को पहले से ही पढ़ाई में रुचि थी और वह किसी एक विषय पर पीएचडी करना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपने महिला होने के विषय पर महिला सशक्तिकरण को ही चुना और इस पर उन्होंने शोध किया और इस पर उन्होंने पढ़ाई करते हुए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मास्टर डिग्री हासिल की इस उपलçध से उनके दोस्त व रिश्तेदार सहित क्षेत्र के लोग गौरवानित महसूस कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur