Breaking News

रामानुजगंज,@वन भूमि पर कब्जा कर बना लिए थे 11 अवैध मकान

Share


वन विभाग ने बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज,अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने नोटिस जारी कर दी गई थी मोहलत
रामानुजगंज,25 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत विजयनगर सर्किल के चुमरा बीट के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 3461 में 11 लोगों ने अवैध रूप से कजा कर घर बना रखा था। वन विभाग द्वारा इन कजाधारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था,इसके बाद भी उन्होंने कजा नहीं हटाया। इस पर वन अमले ने कार्रवाई करते हुए सभी 11 अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
आपको बता दें कि वन भूमि पर वली मोहम्मद के 5 बेटों असगर,इब्राहिम,इस्माइल,आबिद, उख्तार तथा मंसूर खान पिता इदरिश खान के अलावा संतोष गुप्ता पिता नारायण गुप्ता, नेयाजुद्दीन पिता इदरीस, राजामुन्ना पिता रामनाथ,रामशरण पिता सोमारू खैरवारव रघुनन्दन पिता नधीरा द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाए गए थे।
वन विभाग द्वारा पूर्व में इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं करने पर वन अमले द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। डीएफओ आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में वन अमले ने प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से वन भूमि पर कजा कर बनाए गए 11 मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय,प्रशिक्षु एसीएफ विकास निकुंज,वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज नखिल सक्सेना,वनपरिक्षेत्राधिकारी चान्दो अमूल रतन राय सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के रेंजर,पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे। वनमण्डलाधिकारी ने कहा है कि इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply