Breaking News

Share


  • सूरजपुर,23 मई 2025 (घटती-घटना)। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सूरजपुर वन मंडल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विश्रामपुर और दतीमा के बीच रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घे की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना वन विभाग की लचर व्यवस्था और वन्यजीव संरक्षण में नाकामी को उजागर करती है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश है, और जंगल में जंगलराज की कहावत एक बार फिर चर्चा में है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत लकड़बग्घे के शव को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन विभाग की ओर से इस मामले में ठोस जवाबदेही की कमी साफ झलकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरजपुर वन मंडल क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष और वाहनों की चपेट में आने से जानवरों की मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ समय में वन्यजीवों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से हर बार की तरह इस बार भी बहानों का सहारा लेने की संभावना है। वन्यजीव प्रेमी और स्थानीय लोग अब वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply