Breaking News

अंबिकापुर@सीएम के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने जिलाध्यक्ष, समेत 2 दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,22 मई 2025 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अंबिकापुर दौरे पर थे। वे अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बाद सीएम ने जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम की सडक निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की घोषणा पूरा नहीं करने का विरोध करने लगे। उन्होंने सीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने घड़ी चौक पर बैरिकेट लगाकर रोकने की कोशिश की पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेट तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने करीब 2 दर्जन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों का कहना है कि दिसंबर 2024 में निगम चुनाव के दौरान सीएम ने अंबिकापुर में सडक निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर ही वे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से घड़ी चौक पर पहुंचे और सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वहां तैनात पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, राकेश गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश बारी, विकल झा समेत 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें बस में बैठाकर मणिपुर थाने ले जाया गया। कांग्रेसियों का कहना है कि निगम चुनाव के दौरान सडक निर्माण के लिए सीएम द्वारा इतनी बड़ी राशि की घोषणा की गई थी। इसके बाद ही निगम चुनाव में उनके खिलाफ वोटिंग हुई। लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि 1 महीने बाद बारिश आ जाएगी,ऐसे में सडकों की स्थिति और बदत्तर हो जाएगी।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply