अंबिकापुर,17 मई 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
जानकारी के अनुसार शैलेस कुमार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ पंडरीपानी का रहने वाला था। वह शनिवार को अपने साथी रोहित उर्फ टकलू के साथ बाइक से मोबाइल बनवाने सीतापुर गया था। वहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में करीब 12.45 बजे मेन रोड सोनतराई के पास अंबिकापुर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 16 सीएस 0172 ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक बाइक से नीचे गर गए। दुर्घटना में शैलेष सिंह के सिर व शीरर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित घायल हो गया है। जिसका इलाजा चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur