Breaking News

अंबिकापुर@एडीआरएम पहुंचे अंबिकापुर,स्टेशन में सुविधाओं का लिया जायजा

Share


  • अंबिकापुर,17 मई 2025 (घटती-घटना)। अबिलासपुर रेलवे जोन के एडीआरएम ने अंबिकापुर पहुंचकर स्टेशन का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन के तहत जीर्णोद्धार किए गए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन 22 मई को पीएम मोदी करेंगे। उद्घाटन से पूर्व वरिष्ठ मंडल वाणिजय प्रबंधक बिलासपुर जोन (एडीआरएम) अनुराग कुमार सिंह समेत रेलवे के अन्य अधिकारियों ने शनिवार की दोपहर 1.30 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने यहां यात्रियों के लिए विकसित की गईं सुविधाएं देखीं और जरूरी निर्देश दिए। गौरतलब है कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में वेटिंग हॉल, यात्री शेड, कैंटीन समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। हम आपको बता दें कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन को टूरिस्ट स्पॉट वाला लुक दिया गया है। इस संबंध में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षक का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन के तहत इस स्टेशन का उन्नत तरीके से जीर्णोद्धार किया गया है। यह पूरी तरह बनकर तैयार है। 22 मई को पीएम मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। चूंकि अंबिकापुर एक टूरिस्ट स्पॉट भी है। इस वजह से स्टेशन को भी उसी तर्ज पर बनाया गया है कि टूरिस्ट यहां घूमने आएं। हमारी कोशिश है कि हम इसे इतना खूबसूरत बनाएं कि लोग यहां घूमने भी आएं। यहां पार्किंग व्यवस्था सहित प्लेटफॉर्म पर वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। आनेवाले समय में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन एक नजीर पेश करेगा।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply