Breaking News

सूरजपुर@धान उठाव का कार्य पूर्ण होने के बाद भी हमाली राशि का नहीं हुआ भुगतान…मजदूर परेशान

Share


-शमरोज खान-
सूरजपुर,12 मई 2025 (घटती-घटना)। धान खरीदी में सबसे अहम भूमिका होती है हमलियों की क्योंकि उनकी मेहनत धान खरीदी के समय शारीरिक रूप से ज्यादा होती है पर इसके बावजूद भी इन्हें यदि उनका उचित मेहनताना ना मिले तो फिर मजदूरों का शोषण ही माना जाएगा, कुछ ऐसा ही मामला है आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनपुर धान खरीदी केंद्र का जहां धान खरीदी समाप्त हुए 4 महीने हो चुके हैं पर हमलियों को अभी तक उनका मजदूरी यानी कि हमाली राशि का भुगतान नहीं हुआ है, सतेश्वर साहू समिति प्रबंधक काफी चर्चित समिति प्रबंधक है इसलिए भी चर्चित हैं क्योंकि इनके कारनामे भी कुछ चर्चा वाले ही है,इन्हें हमालियों की राशि डकार ने की आदत सी हो गई है पिछले कई सालों से इन्होंने हमाली राशि का भुगतान नहीं किया है वहीं धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाडा में अपराध दर्ज है इसके साथ ही इस बार धान खरीदी केंद्र में सस्पेंड भी हुए पर गुपचुप तरीके से बहाल भी हो गए।
हमाली की राशि न पाने वाले ने कलेक्टर कोरिया को शिकायत करते हुए कहा है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. सोनपुर के धान खरीदी केन्द्र सोनपुर में लगे हमालो का भुगतान धान खरीदी व धान उठाव कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी बकाया है। जिसका कुल भुगतान राशि 618840.00 (छः लाख अठारह हजार आठ सौ चालिस रूपये मात्र) जो कि यहां के प्रभारी समिति प्रबंधक सतेश्वर प्रसाद साहु के पास भुगतान के लिये खरीदी प्रभारी के द्वारा यौरा लिखित प्रस्तुत किया गया था और कई बार मौखिक रूप से हमाला और खरीदी प्रभारी द्वारा बोला गया किंतु प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा यह बोला जाता है कि मैं अभी निलंबित हूँ और ऐसे भी तुम लोगो को कोई हमाली भुगतान नहीं मिलेगा। प्रभारी समिति प्रबंधक की मनसा संदेहात्मक प्रतीत होता है कि इनके द्वारा हमालो का भुगतान राशि फर्जीरूप से आहरण करने की लग रहा है, और इनके द्वारा विगत कई वर्षों से अस्थाई रूप से धान खरीदी में लगे हमालो का हस्ताक्षर कराकर राशि आहरण कर हमालो का भुगतान नहीं किया जाता है। इनके द्वारा हमालो व धान खरीदी प्रभारी के साथ गाली-गलौज किया जाता है साथ ही यह बोला जाता है कि तुम सब को जहां भी शिकायत करना है करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। ऐसा शिकायतकर्ताओं का आरोप है उन्होंने कलेक्टर सूरजपुर से निवेदन करते हुए समिति प्रबंधक सतेश्वर साहू पर कार्यवाही करने की मांग की है साथी हमाली राशि भुगतान करने का आग्रह किया है अब देखना यह है कि इस शिकायत के बाद सतेश्वर साहू इन हवालियों का राशि ढाका जाते हैं या फिर उनका भुगतान व कर देते हैं?


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply