Breaking News

अम्बिकापुर@एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर लुंड्रा मंडल में संगोष्ठी संपन्न

Share


अम्बिकापुर,11 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन 11 मई को ग्राम उदारी स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह देव थे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने की।
मुख्य अतिथि वैभव सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से ना केवल संसाधनों की बचत होगी बल्कि सुशासन को भी बल मिलेगा। यह पहल लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा की यह दूरदर्शी सोच है,देश को राजनीतिक अस्थिरता से निकालकर स्थायित्व की ओर ले जाया जाए। एक साथ चुनाव से प्रशासनिक मशीनरी पर बोझ कम होगा और विकास कार्यों में गति आएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बुधसागर सिंह,जनपद सदस्य जयंत नाथ सिंह,राजेश सोनी, साजन एक्का,अभिषेक पावले, विनोद सोनी,ग्राम पंचायत उदारी के सरपंच उमेश पैकरा,सफायात अंसारी, धनराम नागेश,दिलीप प्रजापति, बिरझु टेकाम,अर्जुन गुप्ता,विजय पटेल,धनेश्वर सिंह, सिकंदर पैकरा, हीरालाल पैकरा,दिलबंधु पैकरा, चंद्रशेखर पैकरा सहित अनेक सेवानिवृा कर्मचारीगण,व्यापारीगण, किसान,नारी शक्ति,जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल टीम द्वारा किया गया और उपस्थित सभी जनों ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के विचार को समर्थन देते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग बताया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply