Breaking News

अम्बिकापुर@सो रही पत्नी पर टांगी से सिर पर हमला,इलाज के दौरान मौत

Share


अम्बिकापुर,10 मई 2025(घटती-घटना)। पत्थलगांव में सो रही महिला पर पति ने टांगी से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्यारी बाई नाग उम्र 50 वर्ष पति पटेल नाग जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के करंजजोर के रहने वाली थी। वह शुक्रवार की रात को कमरे में सो रही थी। तभी उसका पति अचानक पत्नी के सिर पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया है।
मानसिक स्थिति था खराब
मृतका प्यारी नाग के बेटे कमल नाग ने बताया कि, उसके पिता पटेल नाग की वर्ष 2016 में मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति फिर से खराब दिख रही थी। परिजन उपचार करा रहे थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply