Breaking News

अम्बिकापुर@योजना के तहत 8 लाख 26 हजार आवासों की हुई स्वीकृति

Share

अम्बिकापुर,10 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय संकल्प भवन में आगामी मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। बैठक में 13 मई को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छाीसगढ़ को अब तक 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। आगामी 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित‘मोर आवास मोर अधिकार’कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में छाीसगढ़ को अतिरिक्त आवास मिलने की घोषणा संभावित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,ननि सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी,अरुणा सिंह, विनोद हर्ष,करता राम गुप्ता,विकास पांडे, विजय व्यापारी,संतोष दास,अभिषेक शर्मा ,रूपेश दुबे,रविन्द्र तिवारी,जन्मजेय मिश्रा ,आकाश गुप्ता,राजेंद्र जायसवाल,कमलेश तिवारी,मनोज कंसारी,गोल्डी बिहाड़े, अवधेश सोनकर,रश्मि जायसवाल, दीक्षा अग्रवाल,नीलम राजवाड़े,प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह,बबली नेताम,मनोज सोनी, विनोद दुबे,शैलेंद्र शर्मा,तजिंदर बग्गा, सतीश शर्मा,प्रयाग राज साहू,दीपक बंसल, निरंजन रॉय,अंशुल श्रीवास्तव,शरद सिन्हा, संजू वर्मा,रविशंकर जायसवाल,दुर्गा शंकर दास,अजय सोनी,मयंक जायसवाल, धनंजय मिश्रा, वीर सोनी,छोटू थॉमस, शंभु सोनी,पंकज गुप्ता, चंदन शुक्ला,हर्ष जायसवाल,सत्यम साहू,अनुराग शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मिलेगा आम लोगों को उनका अधिकार
नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने नगर निगम स्तर पर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही। पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के हित में कार्य किया है। ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है और इसके सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply