सुशासन तिहार बना जनसेवा का माध्यमःमंत्री श्री नेताम
बलरामपुर,10 मई 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं के लाभों को सीधे जनता तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विकासखंड बलरामपुर में ग्राम पंचायत लुरघुट्टा में आयोजित समाधान शिविर का जायजा लिया एवं जनसमुदाय से सीधा संवाद किया।
कृषि मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार का उद्देश्य न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है,बल्कि आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आम जनता के वास्तविक जरूरतों तथा उनके मांगों एवं समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित कर राज्य में सुशासन को आम जनता के द्वार तक ले जाने का उद्देश्य सुशासन तिहार के माध्यम से पूरा हो रहा है। राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार लोक कल्याणकारी एवं जनहितैषी पहल के माध्यम से कई जरूरतमंद लोगों को तत्काल मदद पहुंचाकर उनके लिए मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सुशासन में मोर आवास मोर अधिकार के तहत गांव-गांव में पक्का आवास बन रहा है। शासन-प्रशासन के द्वारा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए सभी को पक्का आवास का लाभ दिया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1 हजार की राशि दी जा रही है। मंत्री श्री नेताम ने कृषि क्षेत्र में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए जंगलों, खेतों में आग न लगाने की समझाईश दी और उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही पैदावार पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, कृषि योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने कहा कि समाधान शिविर में आवेदनों के निराकरण की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही पंजीयन काउंटर में नए आवेदन लिए जा रहे हैं,जिनका शीघ्र निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदनों के गुणवाापूर्ण निराकरण के लिए शासन-प्रशासन के द्वारा मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा मोर गांव मोर पानी का शुरुआत किया गया,जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण,पुर्नभरण एवं सतत उपयोग सुनिश्चित किया जाना है,जिसमें आप सभी की भागीदारी महत्वपर्णू है।
सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया और लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनता को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आम जनता को योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दे ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव,पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल,वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
मंत्री रामविचार नेताम ने किया लाभार्थियों को कार्ड का वितरण
शिविर के दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, स्व-सहायता समूह को चेक, बीज वितरण,पक्के आवास की चाबी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों में पोषण,स्वास्थ्य परीक्षण, आधार पंजीयन,आयुष्मान कार्ड,पेंशन राजस्व प्रकरण,कृषि तकनीक,उन्नत बीज,फसल बीमा योजना, मिट्टी परीक्षण और जल संरक्षण, स्वास्थ्य संबंधी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आमनागरिकों ने स्टॉलों का भ्रमण किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
मंत्री श्री नेताम विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के समाधान शिविर में हुए शामिल
समाधान शिविर के अंतर्गत विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम रामचन्द्रपुर में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हुए आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कृषि मंत्री ने गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया साथ ही हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur