कोरिया,07 मई 2025 (घटती-घटना)। इस बार खरीफ सीजन में खेती किसानी महंगा होने वाला है। बीज निगम ने धान,कोदो,रागी सहित कई अनाज, दलहन और तिलहन के बीज के दाम में बढ़ोतरी की है। इससे किसानों की फसल उत्पादन की लागत बढ़ जाएगी। बढ़े हुए बीज के दाम की जानकारी मिलने के बाद किसानों की परेशानी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने खरीफ सीजन में अनाज, दलहन एवं तिलहन के आधार और प्रमाणित बीजों के दाम निर्धारित कर दिए हैं। इस बार धान,कोदो,रागी सहित कई अनाज,दलहन और तिलहन के बीज के दाम जारी किया हैं। प्रति मि्ंटल में 130 रुपए से लेकर 1100 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। जिले में सबसे अधिक किसान धान के फसल का उत्पादन करते हैं। ऐसे किसानों की संख्या हजारों की संख्या में है। बताया जा रहा है कि इसके लिए राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के अनुमोदन के बाद बीजों के विक्रय दर का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में बीज निगम ने परिपत्र जारी किया है। इसमें बताया गया है कि किसानों को मोटा धान के बीज के लिए प्रति मि्ंटल 3550 रुपए का भुगतान करना होगा। इससे किसानों पर बीज खरीदने के दौरान प्रति मि्ंटल 150 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। जबकि पिछले साल इसकी कीमत 3400 रुपए थी। इसी तरह पतला धान और सुगंधित धान के बीज के लिए 4030 और 4650 रुपए भुगतान करने पड़ेंगे। पिछले साल इसके दाम क्रमश: 3900और 4500 रुपए थे। सबसे अधिक रागी के बीज के दाम में 1100 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है। रागी की खेती करने वाले किसानों को इस बार प्रति मि्ंटल बीज के लि 4500 रुपए देना होगा। पिछले साल किसानों को 3400 रुपए में प्राप्त हो गए थे। इसके अलावा कोदो, मूंग, कुल्थी बीज के दाम भी बढ़ाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह दाम आधार बीजों की है। जबकि प्रमाणित बीजों का क्रय करने पर प्रति मि्ंटल 100 रुपए अधिक भुगतान करने होंगे। बीज निगम ने मूंगफली, तिल, रामतिल, ढेंचा और सनई की खेती करने वाले किसानों को राहत दी है। इन फसलों के बीजों के दाम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। किसानों ने जिस दर पर पिछले साल बीज की खरीदी की थी उसी दर पर ही बीज प्राप्त होंगे।
उड़द और सोयाबीन के फसल को बढ़ावा देने कम किए गए दाम
इधर बीज निगम ने फसल चक्र के तहत दलहल और तिलहन के फसल को बढ़ावा देने के लिए बीज के दाम कम किया गया है। बताया जा रहा है कि उड़द बीज के लिए प्रति मि्ंटल 11 हजार 300 रुपए किसानों को देने होंगे। जबकि पिछले साल किसानोंने इसी बीज के लिए 12 हजार 500 रुपए का भुगतान किए थे। इसके अलावा सोयाबीन बीज के दाम 800 रुपए कम किए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur