अंबिकापुर,06 मई 2025 (घटती-घटना)। शहर के गुरुद्वारा वार्ड क्रमांक 36 में पिछले 9 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से हाहाकार मचा हुआ है। वार्ड के लगभग 400 घरों के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की समस्या से जुझ रहे वार्डवासियों ने मंगलवार को पार्षद मेराज रंगरेज के साथ मायापुर पानी टंकी पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी में नगर निगम के कुछ वार्डों में पानी की समस्या उत्पन्न शुरू हो जाती है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 गुरुद्वारा वार्ड में पिछले 9 दिनों से नगर निगम द्वारा पानी की सप्लाई नहीं होने से गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्डवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से जूझ रहे वार्डवासियों ने मंगलवार को एकजुट होकर पानी टंकी के पास प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरुद्वारा वार्ड के पार्षद मेराज रंगरेज ने बताया कि, 9 दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसकी जानकारी जल प्रदाय विभाग के प्रभारी को दिए जाने के बावजूद भी कोई पहल नहीं की जाती है। उनहोंने आरोप लगाया है कि जल प्रदाय प्रभारी प्रशांत खुल्लर फोन भी नहीं उठाते हैं। पार्षद ने बताया कि वार्डवासी पानी की समस्या को लेकर हर दिन फोन कर मुझे जानकारी दे रहे हैं। मैंने जब इसकी जानकारी ली तो पता चला कि मायापुर पानी टंकी का मोटर जल गया है। इस कारण पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। मेराज रंगरेज ने कहा कि,निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बताया गया,लेकिन निगम 9 दिनों में एक जला मोटर नहीं बनवा सका है। इस कारण लोगों को पेरशान होना पड़ रहा है। नगर निगम के जल प्रदाय शाखा के प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि मायापुर पानी टंकी का मोटर जलने की जानकारी मिली है। आज नया मोटर लगा दिया जाएगा, इसके बाद व्यवस्था ठीक हो जाएगी। वहीं वार्डवासियों पार्षद मेराज रंगरेज का कहना है कि अगर जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू नहीं की जाती है तो हमलोग पानी टंकी के पास ही खाना बनाने से लेकर हर काम करेंगे।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur