Breaking News

अम्बिकापुर@ सहकारी बैंक में करोड़ों का गबन: कलेक्टर के निर्देश पर 7 कर्मियों पर एफआईआर

Share

संवाददाता –
अम्बिकापुर,05 मई 2025 (घटती-घटना)।
अंबिकापुर में आदिम जाति सहकारी समिति जमडी में 23 करोड़ रुपए की गड़बड़ी उजागर हुई है। ऐसे में सहकारी बैंक के सीईओ सहित 7 कर्मियों पर स्नढ्ढक्र होगी। शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक में वर्ष 2012 से 2022 के बीच ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ो की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट में सिर्फ चार बैंक से ही 23 करोड़ रुपए से भी अधिक का घोटाला सामने आया है। निजी व्यावसायिक संस्थानों के खातों का भी उपयोग हुआ है। बगैर वाउचर दस्तावेज के करोड़ो रुपए आहरित हो गए। इस मामले का खुलासा 2024 के ऑडिट रिपोर्ट से सामने आया है।
इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर सरगुजा और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विलास भास्कर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के ष्टश्वह्र सहित 7 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य सहकारी बैंक बरमकेला में करीब 10 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है। जांच में मामला सही पाए जाने पर बरमकेला पुलिस ने शाखा प्रबंधक सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है रिपोर्टकर्ता राधास्वामी नगर रायपुर निवासी अरविंद शुक्ला पिता स्व. एसके शुक्ला उम्र 56 वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित शाखा बरमकेला में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश के अनुसार शाखा शुक्ला पिता स्व. एसके शुक्ला उम्र 56 वर्ष छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित शाखा बरमकेला में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश के अनुसार शाखा बरमकेला में हुए गबन के संबंध में जांच दल का गठन किया गया था। अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 के मध्य बैंक लेनदेन के संबंध में जांच किया गया।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply