Breaking News

अंबिकापुर@प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने कर ली थी आत्महत्या,पति गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,04 मई 2025 (घटती-घटना)। आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने के मामले में उदयपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति द्वारा प्रताडऩा किए जाने से तंग आकर महिला ने 22 जनवरी 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जानकारी के अनुसार एतवार साय ग्राम लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी सलका उमेश्परपुर जिला सूरजपुर का रहने वाला है। वह 22 जनवरी 2025 को उदयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया था कि मेरी बेटी जानकी सिह को सुखरी भंडार निवासी सुमार साय पत्नी के रूप में रखा था। 22 जनवरी को जानकी सिंह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उदयपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजन का बयान दर्ज किया। बयान में परिजन ने बताया था कि जानकी सिंह का पति सुमार साय उसे आए दिन मारपीट कर प्रताडि़त करता था। प्रताडऩा से तंग आकर वह आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुमार साय उर्फ सोमार पिता शिवरतन उम्र 33 साल निवासी सुखरी भण्डार थाना उदयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply