Breaking News

अंबिकापुर,@महापौर ने एनएच व पीडल्यूडी के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर फोरलेन सडक की ली जानकारी

Share


अंबिकापुर,04 मई 2025 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम के महापौर मंजूषा भगत ने रविवार को बनने वाले फोर लेर सडक के कार्यों का जायजा लिया। पांचों प्रवेश सडक रायगढ़ रोड,मनेंद्रगढ़ रोड, रामानुज गंज रोड, बिलासपुर रोड और बनारस रोड को फोरलेन बनाने और उसके साथ होने वाले सुव्यवस्थित लाइट, डिवाइडर,वृक्षारोपण सहित सभी आवश्यक कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। नगर पालिक निगम,एनएच और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर मंजूषा भगत ने पांचों रोड के डीपीआर और सडक चौड़ीकरण के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसी भी आम नागरिक को क्षति पहुंचाए बगैर सभी के साथ सहयोगात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, जितेन्द्र सोनी सहित एनएच, पीडल्यूडी व नगर पालिका निगम के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply