Breaking News

मैनपाट@आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत

Share


  • मैनपाट,03 मई 2025 (घटती-घटना)। बारिश के दौरान शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक मैनपाट विकासखंड के ग्राम कुनकुरी में पदस्थ थे। वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बारिश होते देख वे चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। आस-पास के लोग उन्हें सीतापुर अस्पताल ले गए,यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम केसला निवासी शिक्षक हरीश कुमार मैनपाट के कुनकुरी स्कूल में पदस्थ था। वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम तमता गया था। शनिवार की दोपहर वह रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। इसी बीच मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश देख शिक्षक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजौटी स्थित चौक के पास खड़ा हो गया। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आस-पास के लोगों ने शिक्षक को उठाकर सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच पश्चात शिक्षक हरीश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply