Breaking News

लखनपुर@नर्सरी में फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवक की लाश जांच में जुटी पुलिस

Share


  • लखनपुर,03 मई 2025 (घटती-घटना)।लखनपुर थाना क्षेत्र के केवरा नर्सरी में 3 मई दिन शनिवार की दोपहर फांसी के फंदे पर झूलती हुई युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका का जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कजे में लेकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अमन महिलाग़ पिता नैंन साय उम्र 20 वर्ष ग्राम बधिया चूआ महामाया पहाड़ अंबिकापुर निवासी गुरुवार को अपने ससुराल अमदला में गुरुवार को आया था। मृतक युवक के पत्नी द्वारा शनिवार को युवक कही चले जाने की सूचना मिली। परिजन भी ग्राम अमदला पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई युवक की खोजबीन के दौरान केवरा नर्सरी के सागौन पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलते हुए युवक का शव देखा और कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल भी मिला है। लखनपुर पुलिस थाने पहुंच शनिवार के दोपहर लगभग 2 बजे घटना के संबंध में सूचना दी गई। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतार को शव कजे में लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखवाया गया है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जातते हुए सूक्ष्म जांच की मांग की जा रही है।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply