Breaking News

लुण्ड्रा@जयंत मिंज बने लुण्ड्रा जनपद के विधायक प्रतिनिधि

Share


  • लुण्ड्रा,29 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)।लुण्ड्रा भाजपा मंडल के ऊर्जावान युवा नेता जयंत मिंज को संगठनात्मक कार्यों में लगातार सक्रियतापूर्वक कार्य को देखते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने लुण्ड्रा जनपद पंचायत के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।जयंत मिंज विधायक की अनुपस्थिति में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के समस्त विभागों की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों में भी शामिल होंगे और विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
    युवा नेता जयंत मिंज इससे पूर्व में मंडल अध्यक्ष के अलावा युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है ।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply