Breaking News

अंबिकापुर@रेड क्रॉस सोसायटी के दो सदस्यों ने राज्यापाल से भेंटकर की मल्टी पेशेंट एंबुलेंस की मांग

Share


अंबिकापुर,29 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। 25 अपै्रल को एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी सरगुजा नामित आजीवन सदस्य डॉ. अर्पण सिंह चौहान एवं आर्यन सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की थी। इस अवसर पर दोनों सदस्यों द्वारा राज्यपाल को पुष्पगुच्छ,शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों सदस्यों ने चेयरमैन आदित्यायेश्वर सिंह देव के नेतृत्व में सरगुजा जिले में रेड क्रॉस द्वारा संचालित सेवाभावी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित योजनाओं से अवगत कराया। मल्टी-पेशेंट एम्बुलेंस सेवा का प्रारंभ करने ताकि एक साथ कई मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलध कराई जा सके।
वृद्धाश्रम परिसर में 10-बिस्तरीय एंड-ऑफ-लाइफ अस्पताल की स्थापना,जिससे बुजुर्गों को सम्मानजनक और समर्पित अंतकालीन देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस पर राज्यपाल ने इन प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाओं की स्थापना जिले के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply