Breaking News

अंबिकापुर@पेड़ से हुई टक्कर में घायल बाइक सवार की मौत

Share


  • अंबिकापुर,28 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। राजपुर थाना अंतर्गत मोटरसायकल सवार युवक की पेड़ से भिड़त हो गई, गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    जानकारी के मुताबिक ग्राम मुनुवा निवासी सुनील कोड़ाकू पिता थोलमा कोड़ाकू 18 वर्ष, 27 अप्रैल को ग्राम पकड़ारी से मोटरसायकल में घर आने के लिए निकला था। रास्ते में ग्राम कुन्दी जंगल के पास वह अनियंत्रित होकर सडक के किनारे स्थित सरई के पेड़ से टकरा गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था,उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। आपातकालीन चिकित्सा परिसर में रात करीब 8.&0 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply