Breaking News

अंबिकापुर@जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Share


अंबिकापुर,28 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनदर्शन के दौरान जमीन मुआवजा, शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण, राशन कार्ड, नामांतरण, पट्टा आवंटन तथा फसल बीमा से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जनदर्शन में आए आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने आवेदन दिया और अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply