Breaking News

अंबिकापुर@ महिला अपनी नातिन के विवाह के लिए रखे थे रुपए,तीन युवकों ने कर ली थी चोरी

Share

अंबिकापुर,27 अप्रैल 2025(घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने रविवार को चोरी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोहल्ले में ही एक वृद्धा के सूने मकान में घुसकर डेढ़ लाख रुपए व अन्य सामान चोरी कर लिए थे। वृद्धा मेहतन मजदूरी कर अपनी नातिन की शादी के लिए रुपए जमाकर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार कदम केली गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर खुर्द की रहने वाली है। वह 25 अपै्रल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 24 अपै्रल को घर में ताला बंदकर मजदूरी करने गई थी। शाम को वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था और अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए नहीं थे। उक्त रुपए अपनी नातिन की शादी के लिए मजूदरी कर जमा कर रखी थी। वहीं पड़ोसियों ने महिला को बताया कि मोहल्ले के ही सिमोन ऊर्फ कोन्दा, मुमताज अंसारी व दिपांशु लकड़ा घर से निकलते देखा था। पीडि़ता ने गांधीनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply