Breaking News

अंबिकापुर@ सूने मकान का ताला तोडकर नकदी व जेवरात चोरी

Share


अंबिकापुर,27 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)।
मणिपुर थाना क्षेत्र के कांतिप्रकाशपुर में 12 अपै्रल की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडकर नगदी व जेवरात पार कर दिया है। मकान मालिक सह परिवार शादी में शामिल होने झारखंड गया था।
जानकारी के अनुसार जहूर अंसारी मणिपुर थाना क्षेत्र के कांतिप्रकाशपुर का रहने वाला है। वह सोफा बनाने का काम करता है। 12 अपै्रल की रात 10 बजे अपने घर में ताला बंदकर सह परिवार शादी में शामिल होने झारखंड गया था।
दूसरे दिन सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला ने फोन कर जानकारी दी की आपके घर का ताला टूटा है। जहूर के कहने पर पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में बिखरा पड़ा था और आलमारी खुला था। जहूर के आने तक पड़ोसियों ने घर में ताला बंद कर दिया था। शादी कार्यक्रम खत्म होने पर 25 अपै्रल को जहूर पूरे परिवार के साथ वापस आकर देखा तो अलमारी में रखे 4 हजार नगदी, 2 नग सोने का नाक जेवर, 2 नग सोने का कान का जेवर, 2 नग चांदी का पायल,1 नग चांदी का मेहंदी छल्ला,1 नग चांदी का हसुली नहीं था। जहूर ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply