Breaking News

अंबिकापुर@इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आक्रोश एवं श्रद्धांजलि मार्च में जुटे चिकित्साकर्मी

Share

अंबिकापुर,27 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आक्रोश एवं श्रद्धांजलि मार्च में अंबिकापुर के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों ने पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और विभिन्न संगठन कल देर शाम अंबिकापुर की सड़क पर उतरे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (ढ्ढरू्र) ने आज पहलगाम में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
आई.एम.ए. अंबिकापुर के नेतृत्व में स्थानीय चिकित्सकों,फार्मासिस्टों, अस्पताल संचालकों,नर्सिंग स्टाफ और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने महामाया चौक से घड़ी चौक तक श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में उन्होंने आतंकी हमलों के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और शहीद हुए 27 निर्दोष परिवारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मार्च के दौरान, स्वामी विवेकानंद के चरणों में दीप जलाकर भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का विरोध करते हुए ढ्ढरू्र अंबिकापुर ने यह स्पष्ट किया कि भारत का हर नागरिक इस समय शहीद परिवारों के साथ खड़ा है, और आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल कर देगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह भी कहा कि आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार डालने की साजिश की जा रही है, जिसे हम सभी को एकजुट होकर नकारना होगा। भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के खिलाफ़ उठाए गए इस कदम को हर भारतीय को मिलकर रोकना होगा।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ फैजुल हसन फि़रदौसी ने कहा कि मुसलमान होने के नाते मैं जनता हूं कि इस्लाम में इस प्रकार की कोई शिक्षा नहीं है कि निर्दोषों को मारा जाय । यह आतंकी मुस्लिम धर्म को मानने वाले नहीं बल्कि इस्लाम के नाम पर केवल विद्वेष फैलाने वाले है । इनको गोली मारने के बाजाय इनको तड़पा तड़पा कर सरे आम मारना चाहिए , जिससे मानवता के खिलाफ ऐसी बातों पर लगाम लगे ।
सभा को स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के सामने से संबोधित करते हुए डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका से विश्व बंधुत्व का जो संदेश दिया था, वही भारत की मूल आत्मा है । उनके ब्रदर्स एंड सिस्टर्स ऑफ अमेरिका के संबोधन ने हिंदू धर्म और हिन्दू जीवनशैली को विश्व में प्रतिपादित किया ।हिंदू धर्म हमें अपराधी के नाश का आदेश देता है पर अपराधी के कुल को गुण दोष के आधार पर अपनाता भी है । जैसे श्री राम ने राक्षस कुल के विभीषण को अपनाया । इसलिए हिंदू जीवन पद्धति में किसी जाति या धर्म के खिलाफ विद्वेष का कोई स्थान नहीं है । हम अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं पर जो हमारे नेक मुस्लमान भाई बहन हैं, उनसे कोई विद्वेष नहीं रखेंगे । देश एक है, एक रहेगा । आतंकियों ने धर्म पूछकर जिस प्रकार से लोगों को मारा है वह भारत का एक और विभाजन कराने की सीमा पार की नापाक साजिश है , वह हमें कामयाब नहीं होने देना है ।
आई.एम.ए.अंबिकापुर ने भारतीय सरकार से यह मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं का दुबारा सामना न करना पड़े। सरकार को आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर उनकी क्रूरता का उचित दंड देना चाहिए, ताकि उनकी यह कार्यवाही पूरी दुनिया में भारत के खिलाफ साजिश करने वालों के लिए एक सबक बने । हम सभी भारतीय एकजुट हैं और पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने का किसी को भी कोई अधिकार नहीं है।
इस आयोजन में डॉक्टर योगेंद्र सिंह गहरवार,डाक्टर फैजुल फि़रदौसी,डाक्टर शकील,डाक्टर सुधांशु किरण,डॉ अर्पण सिंह चौहान,डाक्टर दिव्या,डॉक्टर कंचन, डॉक्टर सौरभ गोयल,डाक्टर निधि गोयल, होलीक्रॉस हॉस्पिटल की डाक्टर ममता, सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मी थे । इस प्रदर्शन में लायंस क्लब और लाइन्स क्लब अंबिकापुर सरगुजा की ओर से अनुज सिंह, बृजेंद्र पाठक ,सन सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य भी मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply