Breaking News

अंबिकापुर@ नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,27 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने 27 अपै्रल को शहर के बनारस रोड से 35 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले इंजेक्शन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस 27 अपै्रल को पेट्रोलिंग पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम जब वापस लौट रही थी तो बनारस रोड की ओर से एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए आ रहा था। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली तो 35 नग नशीले इंजेक्शन पाया गया। जो बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन को जत कर आरोपी अमित राय उर्फ गोलू पिता समीर राय उम्र 21 वर्ष निवासी फुंडुरडिहारी थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply