Breaking News

अंबिकापुर@फायर एंड सेफ्टी सिस्टम का फर्जी एनओसी देकर होटल संचालक से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,27 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। फायर एंड सेफ्टी सिस्टम का फर्जी एनओसी देकर होटल संचालक से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह छाबरा शहर के समलाया मंदिर के पास का रहने वाला है और महामाया चौक के पास होटल का संचालन करता है। 12 जुलाई 2024 को कोतवाली में वह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया था कि मेरी जान पहचान बिलासपुर निवासी सुयश दाभडकर नामक व्यक्ति से हुई थी। वह स्वयं को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग में कार्यरत होना बताया था। वह मेरे होटल के लिए फायर एंड सेफ्टी सिस्टम का एनओसी 8 हजार रुपए लेकर दिलाया था। संका होने पर जब में उक्त एनओसी को जांच कराया तो फर्जी पाया गया। होटल संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी सुयश दाभडकर पिता अरुण दाभडकर उम्र 32 वर्ष निवासी तिलक नगर पिगले हाउस के पास बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply