Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर में अवैध वृक्ष कटाई के खिलाफ पंकज तिवारी का ज्ञापन

Share

सूरजपुर 26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप वृक्षों की अवैध कटाई के संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि इन दिनों सूरजपुर जिले में धडल्ले से नीलगिरी के वृक्षों की कटाई की जा रही है। क्या शासन की ओर से इस आशय का कोई आदेश पारित किया गया है क्या आपके द्वारा वृक्षों की कटाई का कोई लिखित आदेश जारी किया गया है। सूरजपुर जिले के आदिवासी व किसानों से मात्र 4.00 (चार) रूपये प्रति किलो की दर पर अपने मनमानी तरीके से तौल कर भुगतान किया जा रहा है। नीलगिरी के आड़ में इमारती लकडियों की भी कटाई की जा रही है। सूरजपुर स्थित मानपुर चौक में डिपो बनाकर भारी मात्रा में वृक्षों को एकत्रित किया गया है क्या उक्त भूमि की अनुमति आपके कार्यालय से दी गई है या किसी अन्य कार्यालय से जारी की गई है। एक तरफ जहाँ एक बड़ा आदिवासी वर्ग जंगल बचाने आदानी ग्रुप से हर दिन खनी संघर्ष कर रहा है उसी जिले में वृक्षों की बेतरतीब कटाई सूरजपुर के सम्मान के विरूद्ध है जिसे हर हाल में बचाना हमारी जिम्मेदारी है। मैं आग्रह करता हूँ कि ऐसे किसी भी कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद किया जावे। अन्यथा मैं माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने एवं उग्र आन्दोलन के लिये बाध्य होउंगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply