Breaking News

सूरजपुर@जिला पंचायत डाटा सेंटर में शार्ट सर्किट से आगजनी की घटना हुई घटित

Share


सूरजपुर,26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर के डाटा सेंटर में दिनांक 24 अप्रैल 2025 में हुई आगजनी की घटना को साजिश बताते हुए, कुछ दैनिक समाचार पत्र/वेब पोर्टल में एकपक्षीय भ्रामक समाचार प्रकाशित किया गया था । विदित हो कि कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर में घटित आकस्मिक आगजनी की घटना के कारणों की जांच हेतु गठित दल के जांच प्रतिवेदन अनुसार दुर्घटना का कारण,कक्ष में स्थापित कम्प्यूटर सिस्टम के आंतरिक भागों में तापाधिक्य के कारण शार्टसर्किट होना पाया गया है। विविध वेब पोर्टल व अन्य माध्यम द्वारा एकपक्षीय दावा किया जा रहा है कि साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें कार्यालय के अभिलेख जलकर नष्ट हुए हैं तथा कार्यालय में आगजनी को नियंत्रित करने कोई व्यवस्था नहीं थी। इस सम्बंध में अवगत कराया जाता है कि साजिश के आरोप पूर्णतः निराधार है, कार्यालयीन नस्तियां व अभिलेख पूर्णतः सुरक्षित हैं, उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। यह भी अवगत कराया जाता है कि कार्यालय में यथोचित संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्नि शामक यंत्र) उपलध थे,जिनकी सहायता से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया,साथ ही जिला सेनानी नगर सेना व उनकी टीम के त्वरित कार्यवाही से आग पर समय रहते नियंत्रण कर लिया गया था। अतः उपरोक्त संबंध में दैनिक समाचार पत्रों/वेब चैनलों में प्रकाशित एकपक्षीय व भ्रामक समाचार का खंडन किया जाता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply