Breaking News

अंबिकापुर@शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पूरा सामान जलकर हुआ खाक

Share

अंबिकापुर,26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत उरगा में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घर वालों ने किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उरगा निवासी धनी दास शुक्रवार की रात को पूरे परिवार सहित घर में था। रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। घर वाले किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और घर का जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना में घर में रखे सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए संसाधन नहीं होने के कारण लोग मदद नहीं कर पाए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply