अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में लोग घटना को लेकर आक्रोसित है और इस घटना में शामिल आतंकियों का खात्मा चाहते हैं इसी कड़ी में जिला मुख्यालय बलरामपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के. पी. सिंह देव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के उच्च पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर इस घटना पर शोक व्यक्त किया और चांदों चौक से पुराना कलेक्ट्रेट चौक तक कतारबद्ध कैंडल मार्च निकाली गई और सामूहिक रूप से मौन धारण कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक सिंह राजू, नन्हेलाल गुप्ता,संजीव गुप्ता,हसनात हुसैन,कृपा शंकर,विनोद मेहता,जीत गुप्ता, हासिबुल्ला,संजय खाखा आलोक सिंह,दिनेश चौबे,शोएब सिद्दीकी आफताब आलम के साथ भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur