Breaking News

सूरजपुर@कश्मीर हमले के विरोध में श्रद्धांजलि सभा, कार्रवाई की मांग

Share

सूरजपुर,24 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की नृशंस हत्या के बाद देशभर में रोष का माहौल है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज किया। उपस्थित जनसमूह ने आतंकी हमले में मारे गए 27 हिंदुओं को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए, लोगों ने सरकार से अपील की कि आतंकियों और उन्हें संरक्षण देने वाले देशों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े,अशोक गुप्ता,राकेश शुक्ला,हिरा गोयल,लाल साय सिंह पावले,सुखसागर राजवाड़े,बिरेन्द्र गुप्ता,मनीष मिश्रा,समय लाल मिश्रा,शरद चंद्र द्विवेदी,हिंमाशु सिंह,प्रवीण सिंह,विकेश जायसवाल,राजकुमार गुप्ता, सियाराम राजवाड़े,राजकुमार राजवाड़े,ओपी सिंह,प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply