अंबिकापुर,24 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। राज्यपाल रमेन डेका एकदिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को अम्बिकापुर में रहेंगे। सुबह 8ः30 बजे सर्किट हाउस बलरामपुर से अम्बिकापुर हेतु रवाना होंगे। 10 बजे सैनिक स्कूल अंबिकापुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर संवाद करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे 11ः15 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। 11ः30 बजे से दोपहर 3ः55 तक का समय आरक्षित रहेगा। जिसके पश्चात 3ः55 बजे वे जिला कलेक्टरेट हेतु रवाना होंगे तथा 4 बजे कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। तत्पश्चात् जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 6 बजे राज्यपाल रमेन डेका केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सायं 6ः30 बजे से रात्रि 10ः10 बजे तक का समय सर्किट हाउस अंबिकापुर में आरक्षित रहेगा। रात्रि 10ः10 बजे वे रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे, जहां से 10ः30 बजे रायपुर के लिए रेल मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur