Breaking News

अंबिकापुर@दो सडक हादसे में बाइक सवार 4 युवकों की मौत,1 का चल रहा उपचार

Share


अंबिकापुर, 24 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। दो सडक हादसे में मोटरसायकल सवार 4 लोगों की मौत हो गई, एक घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर का शंकर राम मझवार पिता स्व.सुखराम मझवार 23 वर्ष,अपने चचेरा भाई लक्ष्मण मझवार पिता शोभन राम 16 वर्ष के साथ 23 अप्रैल को अपरान्ह करीब 3 बजे मोटरसायकल से लखनपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। लखनपुर के नवापारा चौक से कुछ फासले पर देर रात 1 बजे वे सडक हादसे का शिकार हो गए। रास्ते से गुजर रहे राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की नजर घायल अवस्था में पड़े मोटरसायकल सवारों पर पड़ी और इन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचवाया। आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एक अन्य घटना में उार प्रदेश के बभनी थाना अंतर्गत ग्राम सामोबांध पोंगा निवासी राजकुमार पण्डो पिता स्व. रामजीत पण्डो 35 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतक राजकुमार पण्डो मोटरसायकल से रिश्तेदारी में चूनापाथर से डिण्डो थाना क्षेत्र के ग्राम डुगरू बारात में शामिल होने 22 अप्रैल को आया था। उसके साथ मोटरसायकल में अरविन्द व एक अन्य युवक भी सवार थे। सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सतवाही में इन्हें अज्ञात वाहन का चालक ठोकर मार दिया था,जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। अरविन्द और राजकुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान 23 अप्रैल की शाम 4.30 बजे राजकुमार की मौत हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतकों के शव को पुलिस ने स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply