Breaking News

अम्बिकापुर@तापमान 41 डिग्री के करीब,स्कूली बच्चो΄ की बढ़ी मुश्किल

Share


अम्बिकापुर,21 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। अम्बिकापुर मे΄ भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 41 डिग्री के करीब पहु΄च गया है। लोगो΄ को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशान स्कूली बच्चो΄ को हो रही है। जिन्हे΄ तेज धूप और लू के बीच स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनो΄ मे΄ गर्मी और बढऩे की स΄भावना है,जिससे परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। ऐसे मे΄ अभिभावक स΄घ ने जिला प्रशासन से मा΄ग की है कि विद्यार्थियो΄ की सुरक्षा को ध्यान मे΄ रखते हुए स्कूलो΄ मे΄ अवकाश घोषित किया जाए। अभिभावको΄ ने भी मा΄ग की है कि स्कूली बच्चो΄ को ऐसी परिस्थिति से राहत दी जाए, यो΄कि दोपहर की चिलचिलाती धूप मे΄ घर लौटना अत्य΄त मुश्किल हो रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र स΄गठन के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कलेटर को ज्ञापन सौ΄पा है। छात्र नेताओ΄ ने कहा कि अप्रेल के तीसरे हफ्ते मे΄ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना है ऐसे मे΄ दोपहर की तेज गर्मी मे΄ स्कूल जाने और आने के क्रम मे΄ छोटे बच्चे बीमार हो रहे है΄। उन्हे΄ लू लगने का खतरा बना रहता है। ज्यादातर कक्षाओ΄ मे΄ परीक्षाए΄ भी हो चुकी है। इन परिस्थितियो΄ को देखते हुये सभी शासकीय और अशासकीय प्राइमरी और मिडिल स्कूलो΄ मे΄ छुट्टी घोषित करना उचित होगा। इस दौरान धीरज गुप्ता,अभिषेक सोनी,गौतम गुप्ता, ऋषिकेश मिश्रा,अतुल यादव, ऋषभ जायसवाल, अवि गोस्वामी, प्रिया΄शु जायसवाल, आयुष पा΄डेय आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply