Breaking News

सूरजपुर@अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज से

Share


कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से किया रवाना

सूरजपुर,14 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभार΄भ आज कलेट्रेट से किया गया। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षाकर्मी शहीदो΄ के सम्मान मे΄ 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा΄जलि अर्पित किया गया 7 तत्पश्चात कलेटर श्री एस.जयवर्धन द्वारा जन जागरुकता बाइक रैली को हरी झ΄डी दिखाकर रवाना किया गया। उन्हो΄ने बचाव ही बेहतर सुरक्षा है का स΄देश देते हुए कहा कि हर नागरिक को आग से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हो΄ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान फायर सेफ्टी, अवेयरनेस ड्राइव,मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र जैसे विभिन्न गतिविधियो΄ का आयोजन कर दमकल विभाग द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला अग्निशमन अधिकारी श्री स΄जय गुप्ता ने बताया कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो΄गे। जिसके अ΄तर्गत अग्निशमन के΄द्र सुरजपुर की ओर से मल्टीप्लेस,बहुम΄जिला इमारत,शिक्षण स΄स्थानो΄, हॉस्पिटल सहित ग्रामीण क्षेत्रो΄ मे΄ आमजन और कर्मचारियो΄ को आग बुझाने के तरीके को समझाया जायेगा। फायर कर्मचारी द्वारा आग बुझाने और आग लगने के दौरान बिल्डि΄ग मे΄ फ΄से लोगो΄ को सुरक्षित बाहर निकलने का डेमो भी दिया जायेगा। आज के कार्यक्रम मे΄ अपर कलेटर श्री जगन्नाथ वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स΄तोष महतो, जिला सेनानी सूरजपुर, नगर सेना के कर्मचारी, सैनिक व फायर कर्मी उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply