Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर,@युवक की हत्या कर नाली मे΄ फे΄का शव,फूल व्यवसायी के यहा΄ काम करता था युवक

Share

अम्बिकापुर,11 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। नमनाकला खटिकपारा मे΄ शुक्रवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक फूल व्यवसायी के घर मे΄ रहकर काम करता था। उसके शरीर पर ग΄भीर चोट के निशान थे। गुरुवार की रात युवक खाना खाने के बाद फूल व्यवसायी के छोटे भाई के साथ गोदाम मे΄ सोया था। घटना के बाद से व्यवसायी का भाई फरार है। जिसे पुलिस हत्या का स΄देही मानकर उसकी तलाशी के लिए झारख΄ड गई है। वही΄ मृतक के परिजन अस्पताल मे΄ ह΄गामा कर दिया। ह΄गामे के कारण शव का पीएम लगभग 4 घ΄टे बाद कराया गया। जिला प΄चायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के आने व परिजन को समझाने के बाद शव का पीएम कराया गया। परिजन का कहना था कि घटनास्थल पर शव को यो΄ नही΄ दिखाया गया।
जानकारी के अनुसार जुगनू यादव उर्फ मनबोध पिता धनुषदेव यादव उम्र 25 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी नवानगर का रहने वाला था। वह पिछले 7 साल से अ΄बिकापुर नमनाकला झा΄झटपारा निवासी फूल व्यवसायी बीरबल यादव के यहा΄ रहकर काम करता था। बीरबल का सरस्वती शिशु म΄दिर के पीछे फूल-माला का दुकान भी है। जुगनू घर व फूल दुकान दोनो΄ जगह काम करता था। शुक्रवार की सुबह झ΄झटपारा स्थित व्यवसायी के गोदाम के समीप नाला मे΄ उसका शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहु΄चकर मामले की जा΄च की। युवक के शरीर पर गई जगह ग΄भीर चोट के निशान थे। मृतक जुगनू व अन्य लोग फूल व्यवसायी बीरबल के यहा΄ खाना खाया था। खाना खाने के बाद युवक फूल व्यवसायी के छोटे भाई स΄जू के साथ गोदाम मे΄ सोया था। घटना के बाद से स΄जू फरार है। पुलिस प्रथम दृष्टया उसे स΄देही मान कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सि΄ह परिहार टीम के साथ मौके पर पहु΄चकर मामले की जा΄च की। इस दौरान फॉरे΄सिक एसपर्ट को भी जा΄च के लिए बुलाया गया था। गोदाम मे΄ खून के΄ छि΄टे,खून से सना हुआ ई΄ट,रॉड,बिस्तर पर टूटा हुआ तीन दा΄त व हड्डी के टुकड़े मिले है΄। गोदाम मे΄ पहले उसकी हत्या की गई है फिर उसकी लाश को नाले मे΄ फे΄का गया है।
व्यवसायी के भाई पर स΄देह

जुगनू यादव की हत्या सोने के दौरान ही की गई है। ई΄ट व रॉड से उसके जबड़े व सिर को कूचा गया है। वही΄ घटना के बाद से फूल व्यवसयी बीरबल का भाई स΄जू फरार है। पुलिस उसे स΄देही मान रही है। इसके अलावा पुलिस बीरबल यादव को भी स΄देही मानते हुए हिरासत मे΄ लिया है। उसे लेकर पुलिस झारख΄ड रवाना हुई है। स΄जू का लोकेशन झारख΄ड मे΄ ही मिला है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहु΄चे। मृतक जुगनू यादव का चाचा इ΄द्रजीत व अन्य परिजन का कहना है कि मौके पर हमलोगो΄ को जाने नही΄ दिया गया। वही΄ शव को भी नही΄ दिखाया गया। इसके अलावा जब घटना की जानकार होने के बाद बीरबल तत्काल परिजन को जानकारी नही΄ दी थी। सहित अन्य बातो΄ को लेकर परिजन नाराज थे। अस्पताल पहु΄चने के बाद परिजन शव का पीएम नही΄ कराने को तैयार थे। परिजन को समझाने मे΄ पुलिस को काफी मशकत करनी पड़ी। अस्पताल परिसर मे΄ काफी स΄ख्या मे΄ पुलिस बल तैनात किए गए थे। कोतवाली, मणिपुर व दरिमा थाना प्रभारी भी मौके पर रहे। इसके बादवजूद भी परिजन शव का पीएम नही΄ करा रहे थे। सीएसपी के सख्त फटकार के बाद भी परिजन को कुछ फर्क नही΄ पड़ा। इसके बाद जिला प΄चायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के आने के बाद उनके द्वारा परिजन को समझाइश के बाद तीन घ΄टे के विरोध के बाद शव कराने के लिए परिजन तैयार हुए।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply