अंबिकापुर,07 अप्रैल 2025(घटती-घटना)। भाजपा के स्थापना दिवस पर अंबिकापुर नगर के राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,नगर निगम के सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी,वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे की उपस्थिति में मीशाबंदियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सयान सदन में आयोजित किया गया। इस दौरान मीशाबंदी पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह,परमात्मा सिंह, देवेंद्र कौर, त्रिवेणी राम कश्यप,किरण मिश्रा, जमुना लाल श्रीवास्तव को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं उनके योगदानों को याद किया गया। पार्षद मनोज गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के महापुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंत्योदय की बात करते थे यानी अंतिम व्यक्ति तक का विकास, जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा भारत पूर्ण रूप से विकास की श्रेणी में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि मिशाबंदियों को जेल में डाला गया था उस त्रासदी को याद कर उन्होंने कहा कि इन्हीं के चलते भाजपा आज वट वृक्ष के रूप में विकसित हो चुकी है,जिसका फल और छाया असंख्य कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, एमएम मेहता,हरिशंकर तृप्ति श्रीवास्तव, सहित वार्ड के निलेश,विजय, अंकित,दिनेश पाण्डेय,अनिल तिवारी व अन्य मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur