अंबिकापुर,04 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र उदयपुर के रामगढ़ पहाड़ी से 7 साल की एक बच्ची के 200 फीट गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामगढ़ की पहाडि़यों में स्थित भगवान श्रीराम व माता सीता के मंदिर में दर्शन करने लिए वह अपने पिरवार के साथ पहुंची थी। बच्ची अचानक बंदरों के झुंड को देखकर डर गई और भागने के दौरान वह पहाड़ी से फिट नीचे खाई में गिर गई थी।
इस दुर्घटना में बच्ची का बायां पैर टूट गया है वहीं शरीर में गंभीर चोटें भी आई है लेकिन बच्ची की जान को कोई खतरा नहीं बताया गया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दाखिल कराया गया है।
प्रेमनगर रघुनाथपुर की रहने वाली नव्या साहू अपने परिवार वालों के साथ राम मंदिर दर्शन करने के बाद जानकी तालाब के पास घूमने गई थी। उसी दौरान बंदरों का एक समूह नव्या के पास आने लगा जिससे वह डर गई और बंदरों के डर से जैसे ही भागने लगी और पैर फिसलने से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी और गिरने के बाद पेड़ में बच्ची जा अटकी गई।
बच्ची की रोने के आवाज से मिली जानकारी
बताया जा रहा है कि मंदिर पहाड़ी की ऊंचाई पर स्थित है। काफी कम लोग ही वहां जा पाते हैं। मंदिर के आसपास भीड़ नहीं होती है यही कारण है जब बच्ची के माता-पिता को उसके रोने की आवाज आई तो वे उसे इधर-उधर ढूंढने लगे। इसी दौरान जब उन्हें यह पता चला कि उनकी बच्ची पहाड़ी के खाई में एक पेड़ की टहनी में लटक रही है जिससे उनके होश उड़ गए और मदद के लिए आसपास के ग्रामीणों को आवाज लगाया।
अस्पताल में चल रहा है इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को पहाड़ी से नीचे उतार कर उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं चिकित्सकों की मानें तो इस दुर्घटना से बच्ची काफी डरी- सहमी हुई है. बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है. वहीं शरीर के अन्य भागों में भी चोटें आई हैं, लेकिन बच्ची खतरे से बाहर है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur