Breaking News

सूरजपुर@कुदरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Share

सूरजपुर,03 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कुदरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें विधायक भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं, रमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगवारी के मया लोक कलामंच और किरण कुशवाहा द्वारा अनमोल किरण लोक कलामंच के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। महोत्सव के दौरान स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply