Breaking News

अंबिकापुर,@चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,03 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ बतौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार देवेश कुमार बतौली थाना क्षेत्र के कुनकुरी खालपारा का रहने वाला है। 29 मार्च को देवेश बाइक क्रामांक सीजी 15 डीजेड 1734 से बगीचा रोड कॉलेज के पास स्थित खेत में पानी पटाने गया था। वह सडक किनारे बाइक को खड़ा किया था। इस दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बाइक पार कर दी थी। वह मामले की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदेही शनि मांझी को रोक कर बाइक के संबंध में पूछताछ की तो चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बाइक को जत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply