
अंबिकापुर,02 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। तेन्दूू पाा गोदाम निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। अधिवक्ता व आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने कोतवाली में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
डीके सोनी ने बताया कि सरगुजा वन विभाग द्वारा मणिपुर थाना क्षेत्र के सांड़बार बैरियर के समीप तेन्दू पाा रखने के लिए गोदाम का निर्माण कराया गया है। पूर्व व वर्तमान डीएफओ क्रमबंद्ध पंकज कमल व तेजस शेखर सहित पूर्व व वर्तमान रेंजरों द्वारा कुटरचना कर शसकीय राशि का बंडरबांट किया गया। एक ही तिथि में 15 से 20 लाख लेबर पेमेंट किया गया है। वह भी एक ही व्यक्ति व एक ही खाते में…जो संभव नहीं है।
डीके सोनी ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार द्वारा शासन का लगभग 20 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। वन विभाग द्वारा किए गए भ्रष्टाचार सुर्खियों में रहा है। पूर्व में भी कई भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। वहीं तेन्दू पाा गोदाम निर्माण के लिए 20 करोड़ से अधिक राशि बंदरबांट होने के बावजूद भी गुणवाापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया है।
छड़ व सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं लगाया गया है। तेंदूपाा रखने के लिए गोदाम का निर्माण किया गया था परंतु उसमें बिना किसी अनुमति पीडीएस का चावल रखा जा रहा है। इस बड़े घोटाले में पूर्व वन मंत्री के करीबी ठेकेदार की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। लगभग 20 करोड़ रुपए के अधिक के भ्रष्टाचार की शिकायत डीके सोनी द्वारा कोतवाली में की है। डीके सोनी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur