Breaking News

अंबिकापुर,@सेनेटरी पार्क में कबाड़ से बने एफिल टावर हुआ उद्घाटन

Share

अंबिकापुर,31 मार्च 2025 (घटती-घटना)। शहर के सेनेटरी पार्क में लोहे के कबाड़ से 30 फिट के आकर्षक एफिल टावर का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार की शाम महापौर मंजूषा भगत ने किया। मणिपुर थाने के समीप एसएलआरए सेंटर है जो आगजनी में जल गया था, उसके कबाड़ लोहे के उपयोग कर सेनेटरी पार्क में वेस्ट टू वंडर थीम पर एफिल टावर का निर्माण किया गया है। उद्घाटन अवसर पर आयुक्त नगर निगम डीएन कश्यप, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी,ममता तिवारी,रविकांत उरांव,शशिकांत जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे,किरण दीपक सिंह तोमर,कमलेश तिवारी सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply