Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@चैत्र नवरात्रि आज से,मंदिरों में प्रज्ज्वलित होंगे ज्योति कलश

Share


filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर,29 मार्च 2025 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से प्रारंभ हो रही है। 6 अपै्रल तक चलेगी। अष्ठमी व नवमी तिथि का संयोग्य एक ही दिन होने के कारण इस वर्ष 8 दिनों का नवरात्र रहेगा। नवरात्र को लेकर जिला मुख्यायलय अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में देवी मंदिरों में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नवरात्र के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घट स्थापना का महत्व है। प्रथम दिन देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में भी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे। शहर के मां महामाया मंदिर, दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। महामाया मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित के लिए ज्यादा रशीद काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि महामाया मंदिर में कुल 52 सौ से ज्यादा ज्योति कलाश प्रज्ज्वलित किए जाने की उम्मीद है। वहीं गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी चार हजार के करीब ज्योति कलश प्रज्जवलित होने के अनुमान है। महामाया मंदिर में सुबह की आरती 5.15 बजे व शाम की आरती 7.30 बजे होगी। महामाया मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस वर्ष 8 दिनों की नवरात्रि है। जो 30 मार्च से चलकर 6 अपै्रल तक चलेगी। अष्ठमी व नवमी की तिथि एक ही दिन होने के कारण नवरात्र 8 दिनों में ही खत्म हो जा रहा है। इस वर्ष महामाया मंदिर में 3 हजार 500 तेल व 18 सौ घी के ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाने का अनुमान है। इसी तरह गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी करीब चार हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाने का अनुमान है। महामाया मंदिर में नवरात के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का उम्मीद है। इसे लेकर मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। लोग कतार में खड़े होकर मां के दर्शन कर पाएंगे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारी की गई है।महामाया मंदिर में नवरात्र के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात की गई है। महामाया मंदिर परिसर के लिए 31 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply