Breaking News

अंबिकापुर@सडक हादसे में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,28 मार्च 2025 (घटती-घटना)। सडक हादसे में घायल युवक की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जानकारी के अनुसार रोहीत कुजूर पिता मोहन उम्र 25 वर्ष जशपुर जिले के बागबहरा का रहने वाला था। वह 27 मार्च की सुबह 11 बजे बाइक से सोसायटी राशन लेने गया था। वापस आने के दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सडक पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जाचं के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply