Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर,@जशपुर में पिकअप पलटने से घायल 9 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती

Share


अंबिकापुर,२8 मार्च 2025 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के कुनकुरी में गुरुवार को यात्रियों से भरी पिकअप पलट जाने से लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में लगभग 35 लोग सवार थे। ये सभी शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के मयाली में शिवपुरान कथा का आयोजन किया गया था। गुरुवार को ग्राम पकरीकछार के लगभग 35 लोग एक पिकअप में सवार होकर कथा में शामिल होने जा रहे थे। चालक वाहन को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। वाहन की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। इस दौरान चीख-पुकार मच गया। हादसे में लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल निशा खलखो,इशा खलखो, सुखमनी,सरिता चौहान, रोहीत कुजूर,साध्ना,बासमति,मिनी बाई,गरिमा शामिल है। जिन्हें देर रात को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply