Breaking News

अम्बिकापुर/रायपुर@भाजपा विधायक के पति और पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

Share

अम्बिकापुर/रायपुर,24 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ भाजपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कदम जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर उठाया है। सिद्धनाथ पैकरा बलरामपुर जिले से आते हैं और दो बार सामरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने रमन सरकार में संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था। उनकी पत्नी उद्धेश्वरी पैकरा वर्तमान में सामरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply